MVA में रार! BMC चुनाव में अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी, अबू आजमी बोले- 150 सीटों पर कर रहे तैयारी

By अंकित सिंह | Jan 20, 2025

महाविकास अघाड़ी को एक और बड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की और कहा कि वह बीएमसी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। विशेष सूत्रों के मुताबिक, सपा ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस बीच, एसपी नेता अबू आजमी ने कहा कि एमवीए में कोई समन्वय नहीं है और उद्धव ठाकरे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि एमवीए बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: क्या खेल में फंस गए चाणक्य के भतीजे? मराठा और ओबीसी के बीच बड़ा मुद्दा बनता जा रहा बीड़ में सरपंच की हत्या का मामला

अबू आजमी ने पुष्टि की कि समाजवादी पार्टी बीएमसी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और अच्छे उम्मीदवारों को टिकट देगी. उन्होंने यह भी कहा कि एसपी ने चुनाव की तैयारी शुरू करने का आदेश दे दिया है। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा था कि उनकी पार्टी विभिन्न स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। यह महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी के लिए बड़ा झटका था। 

इसे भी पढ़ें: अजित ने संभवत: बीड की स्थिति को देखते हुए प्रभारी मंत्री का पदभार संभाला : Jayant Patil

पत्रकारों से बात करते हुए, राज्यसभा सांसद ने कहा कि इंडिया ब्लॉक और महा विकास अघाड़ी गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने कहा कि हम मुंबई और नागपुर नगर निगम से अपने दम पर लड़ेंगे, जो होगा सो होगा। हमें खुद ही देखना होगा। हम अपने दम पर नागपुर से लड़ेंगे। ऐसा संकेत हमें उद्धव ठाकरे ने दिया है। राउत ने कहा कि मैंने अभी हमारे शहर शिव सेना प्रमुख प्रमोद मानमोडे से इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा लड़ने का मौका नहीं मिलता है। इससे पार्टी बल्कि पार्टी के विकास पर असर पड़ रहा है। हमें नगर निगम, जिला परिषद और नगर पंचायत में अपने दम पर लड़ना चाहिए और अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन को बचाना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान