ब्रालेट टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में सामंथा प्रभु ने दिखाई ऐसी बोल्ड अदाएं, फोटोज़ देख बढ़ी फैंस की धड़कनें

By प्रिया मिश्रा | Apr 01, 2022

साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु अपने आइटम नंबर 'ऊ अंटावा' की वजह से काफी लंबे समय से सुर्खिया में बनी हुई हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो फैशन और एंटरटेनमेंट मैगज़ीन कॉस्मोपॉलिटन इंडिया की है, जिसमें सामंथा, कवर गर्ल के रूप में नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये हॉट फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है। 

इसे भी पढ़ें: कभी ब्रा में दिखाया क्लीवेज तो कभी जींस के बटन खोलकर एली अवराम ने दिए बोल्ड पोज़, ज़रा संभलकर देखें ये हॉट फोटोज़

कॉस्मोपॉलिटन की नई कवर गर्ल के रूप में, सामंथा ने मैगज़ीन से अपनी पर्सनालिटी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वे कैसे एक एक्ट्रेस, फैशन एंट्रेप्रेन्योर और फिटनेस एंथुसिआस्ट होने के बीच सहजता से बैलैंस बिठाती हैं। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा रूथ प्रभु ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने विजय सेतुपति और नयनतारा की सह-अभिनीत अपनी आगामी तमिल फीचर 'काथुवाकुला रेंदु काधल' का शूटिंग खत्म कर ली है। विग्नेश शिवन द्वारा लिखित और निर्देशित, ये कॉमेडी-ड्रामा 28 अप्रैल को देशभर में रिलीज होगी। कुछ समय पहले सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से तस्वीरें भी शेयर की थीं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर