संभल हिंसा : सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और 22 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

संभल जिले के कोट गर्वी इलाके में पिछले साल नवंबर में शाही जामा मस्जिद के पास हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और 22 अन्य के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच में घटना में सोहेल इकबाल की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई। इस वजह से उन्हें अंतिम आरोप पत्र से बाहर रखा गया है। पिछले साल 24 नवंबर को कोट गर्वी इलाके में स्थित मुगल कालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों सहित 29 लोग घायल हो गए थे। इस सिलसिले में दर्ज मुकदमे में सपा सांसद बर्क, सोहेल इकबाल और 700-800 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब तक मामले के सिलसिले में 92 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले, 25 मार्च को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बर्क को उनके दिल्ली स्थित आवास पर नोटिस तामील कराया था। बाद में असमोली क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी अधिकारियों ने आठ अप्रैल को नखासा थाने में उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में कोई जनहानि नहीं, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए बहाली के निर्देश

Mumbai International Airport: नेटवर्क ठप होने से मची अराथफरी, 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित, मैनुअल प्रक्रिया से कराया गया ‘चेक-इन’

Sudan के Nyala में बाजार पर सेना का Drone हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

नांदेड़ में किसान की संदिग्ध मौत पर SIT गठित, 4 आरोपी गिरफ्तार