आर्यन खान की सीरिज से नाराज हुए समीर वानखेड़े, शाहरुख-गौरी और नेटफ्लिक्स के खिलाफ HC में दायर की याचिका

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2025

आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा, घोषणा और हर्जाने के रूप में राहत की मांग की गई है। रेड चिलीज़ द्वारा निर्मित और नेटफ्लिक्स द्वारा अपनी टेलीविज़न सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड' के एक भाग के रूप में प्रसारित एक झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक वीडियो से व्यथित हैं। यह सीरीज़ नशीली दवाओं के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों का भ्रामक और नकारात्मक चित्रण करती है, जिससे कानून प्रवर्तन संस्थानों में जनता का विश्वास कम होता है। इस श्रृंखला की संकल्पना और क्रियान्वयन जानबूझकर समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को कलंकित और पूर्वाग्रहपूर्ण तरीके से धूमिल करने के इरादे से किया गया है, खासकर तब जब समीर वानखेड़े और आर्यन खान से जुड़ा मामला माननीय बॉम्बे उच्च न्यायालय और एनडीपीएस विशेष न्यायालय, मुंबई में लंबित और विचाराधीन है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन: सादगी भरा एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित- प्रो. भाग सिंह बोदला

गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से निर्देशन में कदम रखा है। इस शो के निर्माता आर्यन खान हैं और बिलाल सिद्दीकी व मानव चौहान इसके सह-निर्माता हैं। गौरी खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस ड्रामा शो में लक्ष्य, सहर बंबा, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, मोना सिंह, विजयंत कोहली, रजत बेदी और गौतमी कपूर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक

UP Congress: Aradhana Misra और Imran Masood को कमान, 2027 चुनाव के लिए नया समीकरण