NCB से समीर वानखेड़े की हुई विदाई, नहीं मिला एक्सटेंशन, आर्यन खान को किया था गिरफ्तार

By अनुराग गुप्ता | Jan 03, 2022

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे 'आर्यन खान' को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एनसीबी मुंबई के निदेशक समीर वानखेड़े का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिला है। ऐसे में एनसीबी से उनकी विदाई हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: नहीं कम हो रही समीर वानखेड़े की मुश्किलें, अब आबकारी विभाग ने भेजा बार लाइसेंस मामले में नोटिस 

आपको बता दें कि समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं, जो किंग खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार करने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस साल अक्टूबर में, वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामदगी का दावा किया था और अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में एनसीबी द्वारा छापेमारी के दौरान इस्तेमाल स्वतंत्र गवाहों की साख पर सवाल उठे और यह भी आरोप लगाया गया था कि एनसीबी अधिकारियों ने शाहरुख खान से पैसे ऐंठने की कोशिश की थी।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के भी निशाने पर थे। हालांकि, अब समीर वानखेड़े को नया पता दिल्ली होगा। जहां पर नो डीआरआई के निदेशक को रिपोर्ट करेंगे।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda