साढ़े चार घंटे देरी से दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

नयी दिल्ली। पाकिस्तानी प्राधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर रोकी गई समझौता एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंची। रेलवे ने बताया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच चलने वाली यह ट्रेन 48 पाकिस्तानियों समेत 117 यात्रियों के साथ यहां पहुंची। पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी थी जिसके कारण ये यात्री वहां फंसे रहे थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने मोदी के भाषण को ‘प्रेरणादायक’ कहा, कांग्रेस ने कहा, ‘दृढ़ निश्चय’ की कमी

उन्होंने बताया कि भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा में अटारी पहुंचने वाली ट्रेन में 48 पाकिस्तानी यात्रियों समेत कुल 117 यात्री सवार थे।ट्रेन अटारी से बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे रवाना हुई थी। भारत के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने की घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि उनके देश ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है। दूसरी ओर यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन निलंबित नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन