डैरेन सैमी से SRH के उनके साथी ने बात की, कैरेबियाई क्रिकेटर ने माफी की मांग वापस ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

किंगस्टन। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने खुलासा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्हें नस्ली उपनाम से संबोधित करने वाले एक साथी ने उनसे बात की और कहा कि वह प्यार से उन्हें ऐसा कह रहा था जिसके बाद वह माफीनामा नहीं चाहते हैं। दो बार के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सैमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के उनके साथियों द्वारा उनके लिये ‘कालू’ शब्द कहने पर पिछले दिनों काफी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और उनसे माफी मांगने के लिये कहा था। सैमी ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मेरी एक साथी के साथ वास्तव में दिलचस्प बात हुई। हम नकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय लोगों को शिक्षित करने के तरीकों पर ध्यान दे रहे हैं। मेरे भाई ने मुझे आश्वस्त किया है कि उसने प्यार से ऐसा कहा और मुझे उस पर विश्वास है। ’’

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन