नेशनल हेराल्ड केस पर बोले सम्राट चौधरी, यह स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 16, 2025

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि  कांग्रेस पूरे देश को और राजद बिहार को लूटने वाली पार्टी है। नेशनल हेराल्ड घोटाला में जहाँ कांग्रेस के राहुल गाँधी और सोनिया गांधी आरोपी हैं , वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद चारा घोटाला में सजायाफ्ता है। लालू परिवार के आधा दर्जन लोग रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपी हैं। दोनों दलों का प्रथम परिवार जमानत पर है। ट

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले की जांच शुरू की, सबूत जुटाए और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। अब ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गाँधी के खिलाफ आरोपपत्र भी दायर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी में स्वाधीनता सेनानियों का शेयर था, इसलिए नेशनल हेराल्ड घोटाला स्वाधीनता सेनानियों के साथ विश्वासघात है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कार्रवाई रद करने की कांग्रेस की अपील 2016 में ही खारिज कर चुका है। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी-राहुल मुलाकात में भी नहीं बनी बात: महागठबंधन में पेंच अभी फंसा हुआ है!

चौधरी ने कहा कि गरीबों और स्वाधीनता सेनानियों के पैसे की लूट के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को तेजी से सुनवाई कर दोषी पाये जाने वाले लोगों को सजा सुनानी चाहिए।  कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, यह संदेश आम लोगों तक जाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार का विशेष ध्यान रखने के कारण प्रधानमंत्री मोदी बार-बार इस राज्य की विकास योजनाओं का उद्घाटन - लोकार्पण करने के लिए यहां आते रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ