तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A20s, जानिए स्पेसिफिकेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2019

Samsung Galaxy A20s भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन इस साल लॉन्च हुए Galaxy A20 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन की खासियत की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है। इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। ए20एस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4 जीबी तक रैम है। आइये जानते हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Samsung Galaxy A20s के स्पेसिफिकेशन

- सैमसंग के फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस Android 9 Pie पर आधारित वन यूआई पर चलता है।

- गैलेक्सी ए20एस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4 जीबी तक रैम है।  

- कैमरे की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलेगा। 

- सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

- सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 32 जीबी और दूसरा 64 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

- कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

- फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। 

- सैमसंग के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 

इसे भी पढ़ें: तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo U10, कीमत 8,990 रुपये

Samsung Galaxy A20s की कीमत और उपलब्धता

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के तीन कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक, ब्लू और ग्रीन। इस फोन को आप ई-शॉप, सैमसंग ओपेरा हाउस और प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है