Samsung Galaxy A20s की कीमत में हुई कटौती, जानिए सभी फीचर्स और नई कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

सैमसंग ने अपने फोन Samsung Galaxy A20s की कीमत में कटौती की है। यह फोन इस साल लॉन्च हुए Galaxy A20 का अपग्रेड वर्जन है। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की  कटौती की गई है। पहले इस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये थी। लेकिन अब इसकी कीमत 10,999  रुपये हो गई है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले की ही तरह 13,999  रुपये में बेचा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 10,000 है बजट तो ले सकते हैं ये शानदार स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A20s के स्पेसिफिकेशन

- सैमसंग के फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। 

- सैमसंग गैलेक्सी ए20एस Android 9 Pie पर आधारित वन यूआई पर चलता है।

- गैलेक्सी ए20एस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4 जीबी तक रैम है।  

- कैमरे की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलेगा। 

- सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

- सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 32 जीबी और दूसरा 64 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

- कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

- फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। 

- सैमसंग के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

प्रमुख खबरें

Digital Payment Apps से Terrorists तक पहुंच रहा था पैसा, Shopian में बड़े खुलासे से हड़कंप, 10 OGWs Arrested

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक