By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020
नयी दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को भारत में कपड़ों की देखभाल करने वाले अपने अत्याधुनिक उपकरण ‘एयरड्रेसर’ को पेश किया, जिसकी कीमत 1.10 लाख रुपये है। इस उपकरण की मदद से कपड़ों से धूल, प्रदूषण और कीटाणुओं को निकाला जा सकेगा। सैमसंग ने यह पेशकश ऐसे वक्त में की है, जब विभिन्न कंपनियां कोविड-19 के चलते सेनेटाइज उत्पादों की पेशकश कर रही हैं।