MP में महंगा हुआ सांची का दूध, 2 से 5 रुपये तक बढ़ाए दाम

By सुयश भट्ट | Mar 21, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज यानी सोमवार से प्रदेशवासियों को महंगाई का झटका लगेगा। सांची का दूध अब और महंगा हो गया है। सांची दूध के दाम में 2 रुपये से 5 रुपये तक दाम बढ़ाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:महामारी, यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियों के मद्देनजर राष्ट्र का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री 

दरअसल इससे पहले दुग्ध संघों ने एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन को दूध के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। लगभग 2 साल से सांची दूध के दाम नहीं बढ़े थे। और इसलिए अमूल की तरह सांची ने भी रेट महंगा करने का फैसला लिया है। अमूल ने 2 रूपये बढ़ाया था लेकिन सांची ने 2 से 5 रुपये तक मूल्य बढ़ाया है।

आपको बता दें कि भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित हबीबगंज भोपाल की तरफ से जारी आदेश जारी किया गया है। अब सभी सांची दुग्ध उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 21 मार्च की सुबह से सांची के दूध के वेरिएंट्स के विक्रय मूल्य में परिवर्तन किया गया है जो कि इस प्रकार है। रेट में परिवर्तन के बाद सांची दूध के पैकेट पर छपी हुई पुरानी दरें रद्द माने जाएंगे।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया