अमेरिका के रूस पर लगाये गये प्रतिबंध भारत-मास्को आर्थिक संबंधों के विस्तार में बाधक नहीं: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2019

व्लादिवोस्तोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के रूस पर लगाये गये प्रतिबंध भारत द्वारा मास्को के साथ आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाये जाने की राह में रुकावट नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि ईंधन और रक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में रूस के साथ भागीदारी बढ़ाने में इन प्रतिबंधों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मोदी ने कहा कि भारतीय कंपनियों ने रूस के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेश किया है जबकि भारत में ईंधन, रक्षा तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में रूस की कंपनियों का निवेश है। उन्होंने पांचवें पूर्वी आर्थिक फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों तथा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में राय पूछे जाने पर कहा, ‘‘ये (प्रतिबंध) दोनों देशों के लिये किसी तरह की रुकावट नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक देश के खिलाफ लगाये जा रहे प्रतिबंधों का अन्य देशों तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर चिंताएं उठ रही हैं तथा इसे लेकर बहस हो रही है।’’ क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद अमेरिका और उसके मित्र देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाये हैं।

इसे भी पढ़ें: EEF में बोले मोदी, भारत-रूस की भागीदारी का पेड़ अपनी जड़े गहरी कर रहा

इनमें से कुछ प्रतिबंध रूस के बैंकों को अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजारों में पहुंच से रोकते हैं। अमेरिका ने रूस से हथियार खरीदने वाले देशों के ऊपर भी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। भारत रूस से एस400 मिसाइल सुरक्षा प्रणाली खरीदने का पांच अरब डॉलर का सौदा कर रहा है। अमेरिका इस सौदे को रद्द करने का भारत पर दबाव बना रहा है। बहरहाल, भारत और रूस ने बुधवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर