महाराष्ट्र के लातूर में 12 लाख रुपये की चंदन की लकड़ी बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2024

महाराष्ट्र के लातूर जिले में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 12.08 लाख रुपये मूल्य की 152 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की गई है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने यहां राजमार्ग पर औसा के पास एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) को शनिवार रात रोका।

इसमें बताया गया कि वाहन की जांच करने पर पुलिस को उसमें से 12.08 लाख रुपये मूल्य की चंदन की लकड़ियां मिलीं, जिससे यह पता चलता इसकी तस्करी की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि बार्शी और औसा के रहने वाले 30 और 50 साल के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार हो गया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चंदन की लकड़ी के उच्च मूल्य के कारण इसे वन अधिनियम के तहत संरक्षित किया गया है। चंदन की लकड़ी की कटाई और उसको ले जाने के लिए वन विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। इसका उपयोग चंदन का तेल निकालने के लिए किया जाता है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन युद्ध पर शांति वार्ता तेज: अमेरिका ने सुरक्षा गारंटी पर जताई सहमति, यूरोपीय देशों का भी समर्थन

पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट अपडेट: एसआईआर के बाद 58 लाख नाम हटे, चुनाव से पहले सियासत तेज

सिडनी गोलीबारी: साजिद अकरम के भारत से तार, परिवार से दूरी और अंतरराष्ट्रीय जांच के नए खुलासे

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व