फिल्म MS Dhoni से मशहूर हुए सुशांत के को-एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2021

मुंबई। अभिनेता संदीप नाहर सोमवार शाम को फेसबुक पर एक वीडियो और ‘सुसाइड नोट’ पोस्ट करने के बाद मुंबई में मृत मिले। अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी को कथित तौर पर जिम्मेदार ठहराया और बॉलीवुड में उनके साथ हुई “राजनीति” का भी जिक्र किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नाहर अक्षय कुमार की ‘केसरी’ और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘एमएस धोनी’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नाहर शाम को उपनगरीय गोरेगांव में अपने फ्लैट पर बेहोश पाए गए।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद काजल और गौतम का पहला वेलेंटाइन डे, कपल ने किया कुछ खास

उन्होंने कहा, “मेरा बस एक अनुरोध है कि मेरे जाने के बाद कंचन (उनकी पत्नी) से कुछ न कहें, बल्कि उसका इलाज करवाएं।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाहर ने अपनी मौत से शायद तीन घंटे पहले यह वीडियो बनाया था। अधिकारी ने कहा कि वे नाहर की मौत के कारण और उनकी मौत कैसे हुई, यह समझने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। नाहर द्वारा कथित रूप से लिखे गए ‘सुसाइड नोट’ में उन्होंने बॉलीवुड में हो रही ‘राजनीति’ का भी जिक्र किया, जिसका उन्होंने सामना किया था। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध