By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2024
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की एक टीम शुक्रवार को संदेशखालि का दौरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां ग्रामीणों पर टीएमसी नेताओं के कथित अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
पॉल ने कहा, “हम संदेशखालि की महिलाओं से मिलकर उनकी शिकायतें सुनना चाहते हैं। एनएचआरसी ने क्षेत्र में जारी हिंसा और कथित मानवाधिकार उल्लंघन के संबंध में बुधवार को राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया था।
उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
पांच जनवरी को राशन घोटाले के सिलसिले में शाहजहां के परिसर पर छापा मारने गए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसके बाद से शाहजहां फरार हैं।