संघ को देशभक्ति के लिए अशोक गहलोत के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं: सतीश पूनिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अपनी देशभक्ति प्रमाणित करने के लिए कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा और संघ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा सरदार पटेल के नामों लेकर वोटों की राजनीति करने के बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वयं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रभावित थे। 

इसे भी पढ़ें: वाकई जादूगर हैं अशोक गहलोत, पायलट को छकाने के चक्कर में बसपा को साफ कर दिया

देश पर जब भी कोई विपत्ति आती है तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता हमेशा देश के लिए तत्तपर रहते है। संघ के कार्यकर्ता एक सैनिक की तरह बिना भेदभाव के समाज में हमेशा अपनी भूमिका निष्ठा से निभाते है। वहीं नेतृत्वहीन कांग्रेस एक परिवार के प्रति समर्पित बिखरे हुए संगठन से अधिक कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विफलताओं को छुपाने के लिए आधारहीन बयान दे रहे है।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल