संघमित्रा का वीडियो आया सामने, फर्जी मतदान के लिए कर रहीं प्रेरित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

बदायूं (उप्र)। बदायूं से भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने समर्थकों को कथित रूप से फर्जी मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें संघमित्रा मौर्य एक जनसभा में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करती दिख रही हैं और उनसे कह रही हैं कि जो व्यक्ति मौजूद नहीं है, उसका मतदान चोरी छुपे कर सकते हैं।

हंसी-ठहाकों के बीच संघमित्रा कह रही हैं, एक भी वोट बचने ना पाए चाहे फर्जी वोट डालना पड़े। वोट जरूर डालना ... जो लोग बाहर हैं, यहां पर मौजूद नहीं हैं, उनका वोट बेकार नहीं जाना चाहिए। इतना सब कुछ चलता है चुनावों में। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि फिलहाल उन्हें इस वीडियो की कोई जानकारी नहीं है लेकिन वह इस मसले को देखेंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार एवं देश की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम नहीं बनने देगी: राहुल

संघमित्रा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। वह पहले भी विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। एक बार संघमित्रा ने कहा था कि ‘‘कोई गुंडागर्दी की कोशिश हुई तो वह स्वयं सबसे बड़ी गुंडी बन जाएंगी।’’

 

प्रमुख खबरें

अलास्का की चोटी पर चढ़ाई करते वक्त गिरे पर्वतारोही का शव बरामद

अक्टूबर-दिसंबर में 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत 5.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम