खैल के बाद अब सिनेमा जगत में भी दिख सकती है सानिया मिर्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2019

 हैदराबाद। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को कहा कि फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित (बायोपिक) फिल्म बनायेंगे। ग्रैंडस्लैम (युगल) जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने इस बायोपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिये हैं और इस पर पहले ही काम शुरू हो चुका है। सानिया ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘ यह शानदार है। इस बारे में काफी समय से बात चल रही थी। करार पर हस्ताक्षर कर दिये गये हैं। मैं इसका इंतजार कर रही हूं।’’

उन्होंने बताया कि फिल्म के शुरूआती दौर का काम शुरू हो चुका है। सानिया ने कहा, ‘‘ यह सब आपसी समझदारी से हो रहा है। मुझे लगता है कि यह मेरी कहानी है तो इसमें मेरा सुझाव अहम होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बातचीत काफी शुरूआती दौर में है। इसलिए हम आज सिर्फ इसकी घोषणा कर रहे है और इसके बाद निर्देशक, लेखक और अभिनेताओं के बार में फैसला होगा। अभी इसमें काफी समय लगेगा’’ इससे पहले पिछले कुछ वर्षों में खिलाड़ियों के जीवन पर एम सी मेरीकोम, दंगल, भाग मिल्खा भाग और एम–एस धोनी जैसी बायोपिक बन चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand