संजना सांघी और आदित्य रॉय कपूर ने पूरी की Om: The Battle Within की शूटिंग

By रेनू तिवारी | Feb 18, 2021

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से मशहूर हुई एक्ट्रेस संजना सांघी और आदित्य रॉय कपूर ने ओम: द बैटल विदइन की शूटिंग को पूरा कर लिया है। कपिल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सह-निर्माण अहमद खान, पत्नी शायरा खान और ज़ी स्टूडियो द्वारा किया गया है। ओम: द बैटल विदइन की शूटिंग की शुरूआत पिछले साल दिसंबर में हुई थी। संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर आदित्य और कपिल के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं  और फिल्म का शेड्यूल खत्म होने की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कहा- मैं भाई-भतीजावाद की उत्पाद नहीं हूं 

एक्शन-थ्रिलर ओम: द बैटल विद इन  की घोषणा 16 नवंबर को आदित्य रॉय कपूर के 35 वें जन्मदिन पर की गई थी। अभिनेता को आखिरी बार अनुराग बसु की ब्लैक कॉमेडी फिल्म लूडो में देखा गया था। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप