अस्पताल में भर्ती संजय दत्त की कोरोना रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

मुम्बई। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शनिवार यहां एक अस्पताल में भर्ती कराये गये अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि वह फिलहाल ‘चिकित्सकीय निगरानी’ में हैं। संजय दत्त (61) ने कहा कि लीलावती अस्पताल में उनका कोविड-19 परीक्षण किया गया लेकिन उनमें यह संक्रमण सामने नहीं आया। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए लिखा कि वह ‘ठीक’ हैं। संजय दत्त ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं। मैं ‘चिकित्सकीय निगरानी’ में हूं। कोविड-19 रिपोर्ट में संक्रमण नहीं निकला है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ लीलावती अस्पताल में शानदार डॉक्टरों, नर्सों और कर्मियों की मदद और देखभाल से मैं (ठीक होकर) एक या दो दिन में घर लौट जाऊंगा। आपकी शुभेच्छओं के लिए धन्यवाद। कृपया आप सभी सुरक्षित रहें।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर