संजय दत्त बताएं कि छह बार के सीएम ने जुब्बल-कोटखाई से क्यों किया सौतेला व्यवहार: रणधीर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 08, 2021

शिमला।। भाजपा के मुख्यप्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त को सलाह दी कि कुछ भी बयान देने पहले होमवर्क जरूर कर लें। उन्होंने संजय दत्त के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें दत्त ने जुब्बल-कोटखाई में हुए विकास को कांग्रेस देन बताया। भाजपा नेता ने संजय दत्त से पूछा कि हिमाचल में छह बार मुख्यमंत्री रहे स्व.वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार में करीब 30 साल तक कांग्रेस ने राज किया, लेकिन विकास के नाम पर जुब्बल-कोटखाई से साथ हमेशा भेदभाव किया गया। जो विकास कार्य कांग्रेस ने 30 साल में नहीं किए, वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मात्र चार साल के कार्यकाल में कर दिखाए। 

  

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मोहर लगाओ भाजपा को जीतो : अनुराग ठाकुर आप सब रतन पाल, हमारी जीत सुनिश्चित

शर्मा ने कहा कि संजय दत्त को अभी तक यह मालूम नहीं हैं कि जुब्बल-कोटखाई को कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने एसडीएम ऑफिस तक नहीं दिया, लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार ने यहां की जनता का दर्द समझते हुए हाल ही में एसडीएम कार्यालय का तोहफा दिया। भाजपा नेता ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की जयराम सरकार ने अभूतपूर्व विकास किए हैं। 

  

उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई पूर्व मुख्यमंत्री स्व.रामलाल ठाकुर और स्व.वीरभद्र सिंह का चुनाव क्षेत्र रहा, लेकिन वे दोनों ही क्षेत्र के विकास में कोई बड़ा योगदान नहीं दे पाए। भाजपा नेता ने कहा कि संजय दत्त को हिमाचल की जानकारी नहीं हैं, ऐसे में कोई भी बयान देने से पहले उन्हें अपने नेताओं से जानकारी जुटा लेनी चाहिए। बेहतर होगा अगर वह भाजपा और जयराम सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले विकास की किताब पढ़ कर आएं। 

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर को फतह करके दीजिए, विकास में कोई कमी नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, फतेहपुर में भाजपा का 13 साल का वनवास खत्म होना चाहिए

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड 345 करोड़ से ज्यादा की लागत के विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें से कई कार्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वार जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। जुब्बल कोटखाई की भौगोलिक चुनौतियों को समझते हुए यहां सड़कें सवारने और नए संपर्क मार्गों पर तेजी से कार्य चल रहा है। विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्ग के निर्माण, मैटलिंग और अपग्रेडशन पर 45.98 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की जा रही है। 

  

इसे भी पढ़ें: शारदीय नवरात्र मेला के दूसरे दिन मंदिरों में लगा है श्रद्धालुओं तांता , कोविड प्रोटोकाल में ही मिल रही दशनों की अनुमति

उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई ने कांग्रेस को दो मुख्यमंत्री दिए, लेकिन क्या उन्होंने वो जुब्बल कोटखाई को दिया जो बीजेपी के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया। जयराम ठाकुर ने जुब्बल और कोटखाई में एसडीएम ऑफिस की घोषणा कर उसकी नोटिफिकेशन भी जारी करवाई।  मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक कोविड महामारी के बीच भी मौजूदा मुख्यमंत्री हिमाचल के साथ-साथ जुब्बल कोटखाई का विकास कभी रुकने नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार