संजय कुमार शुक्ला बने मप्र जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2019

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1994 बैच के अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जारी आदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक जल निगम संजय कुमार शुक्ला को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ साथ अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग तथा प्रबंध निदेशक,मध्यप्रदेश माध्यम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ राजेश राजोरा को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। डॉ राजोरा औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रधान सचिव बने रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की