राज्यमंत्री बाबूराम निषाद का तंज, बोले- संजय निषाद को बढ़ाना चाहिए अपना ज्ञान

By आरती पांडेय | Nov 13, 2021

वाराणसी। बीजेपी द्वारा वाराणसी के अस्सी घाट पर आयोजित कमल नौका यात्रा में राज्यमंत्री बाबूराम निषाद शामिल हुए। प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद ने संजय निषाद को भगवान राम को दशरथ जी का पुत्र नहीं बताए जाने पर उनको नसीहत देते हुये कहा कि उन्हें अपने ज्ञान कोष को बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के बारे में बोलते हुए कहा कि यह जो आज छोटे-छोटे पार्टी खड़े हुए हैं। यह समाज के लिए बहुत बड़ा दुखदायी एवं दर्द खड़ा करने वाले हैं। बाबूराम निषाद ने आगे कहा कि जाति को बांट कर और जाति की राजनीति जब कि जाति है तो दल का गठन होता है। जो सामुदायिकता और सामूहिकता की ओर चलने की बात होती है। यह छोटी पार्टी विकृत मानसिकता के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही हैं। इनका न तो कोई अस्तित्व है और न ही कोई जनाधार है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की