चुनावी नतीजों में 1 से 11 हुए संजय निषाद, बोले- मोदी ने हमें राम की तरह गले लगाया

By अंकित सिंह | Mar 12, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं। उसके नतीजे भी आ गए हैं। भाजपा गठबंधन ने 273 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी से गठबंधन किया था। बात अगर निषाद पार्टी की करें तो इस चुनाव में उसे 11 सीटों पर सफलता मिली है। भाजपा के साथ मिलकर पार्टी ने कुल 16 उम्मीदवार उतारे थे। 10 सीटों पर उम्मीदवार निषाद पार्टी के सिंबल पर थे जबकि 6 सीटों पर उम्मीदवार भाजपा के सिंबल पर लड़ रहे थे। अपने सिंबल पर निषाद पार्टी के 10 में से 6 प्रत्याशी जीते जबकि बीजेपी के सिंबल पर निषाद पार्टी के 5 उम्मीदवार जीते। ऐसे में कुल 11 उम्मीदवार निषाद पार्टी के होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पार्टी के अनुकूल था माहौल, शिवपाल यादव बोले- हार के कारणों का करेंगे विश्लेषण, भाजपा को हुआ है फायदा

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के उम्मीदवारों को पूरा सहयोग दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल का पूरा साथ मिला है। आज हमारा सिंबल है हमारी पहचान है। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सहयोगियों समेत 273 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत गये हैं। हालांकि, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सात हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये। वहीं, राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी