उत्तर प्रदेश में संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्‍त कार्यभार, अवनीश अवस्‍थी सेवानिवृत्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्‍ठ अधिकारी संजय प्रसाद को बुधवार को उत्तर प्रदेश के गृह विभाग का अतिरिक्‍त कार्यभार सौंपा गया। अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश अवस्‍थी के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रसाद को यह कार्यभार सौंपा गया है। 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में मां और बेटी की दंबगई, हल्की सी टक्कर लगने के बाद कार चालक से की गाली-गलौज

अपर मुख्‍य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि संजय प्रसाद को गृह विभाग का अति‍रिक्‍त कार्यभार सौंपा गया है। प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में प्रमुख सचिव मुख्‍यमंत्री और सूचना के पद पर तैनात हैं। वहीं, 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्‍थी बुधवार (31 अगस्‍त) को सेवानिवृत्त हुए।

प्रमुख खबरें

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार

Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल