Maharashtra के सियासी रण का 'संजय' द्वारा प्रस्तुत दृश्य, क्या फिर साथ आ रहे हैं उद्धव और बीजेपी?

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2025

शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान के बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के भीतर दरारें बढ़ सकती हैं। उद्धव के करीबी संजय राउत ने कहा कि भाजपा में कई लोग दोनों संगठनों के एक साथ आने के पक्ष में हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि इस संबंध में कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में भी कई लोगों की भावनाएँ ऐसी ही हो सकती हैं। राउत का बयान हाल ही में एक शादी में सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के बीच एक बैठक के बाद आया, जहां पाटिल ने कहा कि ऐसा मिलन उनके लिए एक स्वर्णिम क्षण होगा। इसका जिक्र करते हुए, राउत ने कहा कि चंद्रकांत पाटिल शुरू से ही शिवसेना-भाजपा गठबंधन के समर्थक रहे हैं। गठबंधन में पहले पुरानी पीढ़ी थी, जिसमें चंद्रकांत दादा जैसे नेता भी शामिल थे। अब, भाजपा में कई नए लोग हैं। वे 25 साल के इस गठबंधन का महत्व नहीं समझते। लेकिन चंद्रकांत पाटिल की भावनाएं उस पार्टी के कई लोगों की भावनाओं के समान हैं। राउत ने कहा कि हमने 25 साल तक उनके (भाजपा) साथ अच्छा काम किया। राउत ने कहा कि सेना (जब वह एकजुट थी) ने भी नरेंद्र मोदी के साथ अच्छा काम किया।  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और बीजेपी में इलू-इलू हो रहा है, दिल्ली के रण में अख‍िलेश को साथ लेकर केजरीवाल का रोड शो, जमकर किया हमला

पिछले महीने महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उद्धव के बीच एक बैठक के बाद सेना (यूबीटी) और भाजपा के बीच समीकरणों में बदलाव की चर्चा शुरू हुई। बेटे आदित्य और अन्य सेना (यूबीटी) विधायकों के साथ आए उद्धव ने कहा था कि उन्होंने सीएम बनने पर बधाई देने के लिए फड़णवीस से मुलाकात की थी। 

प्रमुख खबरें

Orry ने Sara Ali Khan पर फिर बोला हमला, Simmba का जिक्र कर करियर पर कसा तंज

ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल

Delhi CM का बड़ा हमला: Rahul Gandhi की Income से 5 गुना खर्च, Foreign Trips का हिसाब दें

India, Russia और Iran ने मिलाया हाथ, जानिये BRICS Foreign Ministers Meeting में क्या कुछ हुआ खास