संजय राउत ने नवनीत राणा को बताया 'डांसर', बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से आग्रह किया कि अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नवनीत राणा पर उनके हालिया डांसर वाले बयान के लिए शिवसेना-यूबीटी नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। राउत ने अमरावती में कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े के समर्थन में एक अभियान रैली को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी। 

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election। इन मंत्रियों की किस्मत पहले चरण में लगी दांव पर, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अमरावती लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार नवनीत राणा को ‘डांसर’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया। अभिनय जगत से राजनीति में आईं राणा पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा सीट से 2019 में बतौर निर्दलीय निर्वाचित हुई थीं और इस बार वह भाजपा के टिकट से इस सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। राउत ने कहा था कि लोकसभा चुनाव डांसर या ‘बबली’ (एक फिल्म का चर्चित किरदार) के खिलाफ नहीं है बल्कि यह लड़ाई महाराष्ट्र और मोदी के बीच है। वह डांसर हैं (नर्तकी), और पर्दे पर अभिनेत्री जो कुछ प्रेम भाव दिखाएंगी लेकिन उनके झांसे में नहीं आएं।

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी