संजय राउत ने उदयनराजे को दी चुनौती, कहा- साबित करें कि वह शिवाजी के वंशज हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

पुणे। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि भाजपा नेता उदयनराजे भोसले को इस बात का प्रमाण देना चाहिए कि वह छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं, और इस बात पर जोर दिया कि मराठा राजा पर किसी का मालिकाना अधिकार नहीं है। राउत ने यह भी कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार “जाणता राजा” (बुद्धिमान राजा) हैं क्योंकि महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें यह शीर्षक दिया है। एक पुरस्कार समारोह के दौरान यहां मीडिया समूह को दिये साक्षात्कार में शिवसेना नेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने 1993 में मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से एक बार मुलाकात की थी और उसे “फटकार” लगाई थी। 

इसे भी पढ़ें: उदयनराजे भोसले ने पुस्तक पर कहा, शिवाजी से किसी की तुलना नहीं की जा सकती

भोंसले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, “उन्हें यह साक्ष्य देना चाहिए कि वह छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं।” राउत ने कहा कि शिवाजी महाराज को “भगवान माना जाता है” और कोई भगवान के पास नहीं जाता और पूजा करने से पहले उन्हें बताता नहीं है। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “शिवाजी महाराज पर किसी का मालिकाना हक नहीं है।”

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट