क्या शिवसेना की भाजपा के साथ बढ़ रही नजदीकियां ? आशीष शेलार के साथ मुलाकात पर राउत ने दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि विपक्षी दल भाजपा के मन में अगर महाराष्ट्र के लोगों का हित है तो उसे राज्य विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र चलने देना चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिन का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होना है। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि विपक्ष को सत्र के दोनों दिन कामकाज सुगमता से चलने देना चाहिए। शिवसेना नेता राउत ने कहा, ‘‘हल्ला-हंगामा सरकार को घेरने का सही तरीका नहीं है। दूसरा पक्ष भी ऐसे हथकंडे अपना सकता है। इससे टीकाकरण, कोविड-19, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की समस्याएं नहीं सुलझेंगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: संजय राउत की ईडी और सीबीआई को सलाह, सरकारों को सत्ता से बेदखल करने में खुद को संलिप्त न करें 

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे बीच राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन अगर हम सार्वजनिक कार्यक्रमों में आमने-सामने आते हैं तो दुआ-सलाम जरूर करेंगे। मैं शेलार के साथ सबके सामने भी कॉफी पीता हूं।’’ महाराष्ट्र सरकार केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है, इस संबंध में सवाल करने पर राउत ने कहा कि अगर महा विकास अघाडी ऐसा प्रस्ताव रख रही है तो इसका अर्थ है कि गठबंधन की तीनों पार्टियां उसका समर्थन कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान