कोई संचार नहीं है, कोई संवाद नहीं है... INDIA ब्लॉक को लेकर कांग्रेस पर बरसे संजय राउत

By अंकित सिंह | Jan 10, 2025

दिल्ली चुनाव के बीच विपक्षी एकता में दरार देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को लेकर बने इंडिया ब्लॉक में खटपट साफ तौर पर दिख रहा है। इन सबके बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को ब्लॉक में समन्वय नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। हालाँकि, जैसे ही लोकसभा चुनाव संपन्न हुए, यह ब्लॉक काम नहीं कर रहा है। संजय राउत से पहले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राजद नेता तेजस्वी यादव जैसे नेताओं ने भी इस गुट के लिए यही भावना व्यक्त की थी।

इसे भी पढ़ें: INDIA Bloc में बढ़ी खटपट, तेजस्वी यादव बोले- लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था गठबंधन

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि गठबंधन में कोई संवाद नहीं है और अपील की कि अगर इसकी जरूरत नहीं है तो औपचारिक घोषणा की जानी चाहिए। राउत ने कहा कि कोई संचार नहीं है, कोई संवाद नहीं है, कोई चर्चा नहीं है। इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है, लोगों को इसके बारे में संदेह है। अगर यह कांग्रेस पार्टी की भूमिका है कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाया गया था, तो अब ऐसा नहीं है जरूरत है तो इसकी घोषणा करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा

Rahul Gandhi पर प्रपत्र-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नाम से झूठ बोलने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ Coal Levy Scam: EOW ने MLA देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों पर पेश किया पूरक चालान