CM शिंदे के बेटे पर संजय राउत ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- मुझे जान से मारने की दी गई सुपारी

By अंकित सिंह | Feb 21, 2023

महाराष्ट्र में राजनीतिक वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखकर साफ तौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे ने मुझे जान से मारने के लिए थाने की एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। अपने पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे लोकसभा सदस्य भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray ने चुनाव आयोग को भंग करने की मांग की, Shinde गुट ने Shiv Sena पार्टी फंड पर भी जताया दावा

वहीं, राउत के पत्र से संबंधित सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है। मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है।

प्रमुख खबरें

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।