बिहार चुनाव पर संजय राउत का सवाल, क्या अब कोरोना वायरस की महमारी समाप्त हो गई?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2020

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को सवाल किया कि क्या देश में कोरोना वायरस की महमारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराना उचित है? राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महामारी की वजह से देश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है जो पहले कभी नहीं थी। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या अब कोरोना वायरस की महमारी समाप्त हो गई है? क्या चुनाव कराने के लिए स्थिति ठीक है?’’ 

इसे भी पढ़ें: SC ने बिहार विधानसभा चुनाव स्थगित करने संबंधी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहारविधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके मुताबिक राज्य में तीन चरण -28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर- को मतदान होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर को कराई जाएगी। राउत ने कहा कि संसद से पारित कृषि विधेयकों का बिहार के चुनावों पर असर नहीं होगा क्योंकि राज्य में ‘‘केवल जाति और धर्म के आधार पर मतदान होगा।’’ बिहार चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा बनने के सवाल पर शिवसेना सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार के पास विकास या सुशासन के बारे में बोलने के लिए कुछ नहीं है।’’ 

प्रमुख खबरें

Ashadha Gupt Navratri: शीघ्र विवाह के लिए करें ये 5 अचूक उपाय, Wedding बाधाएं होंगी दूर!

मोदी की सुनते हैं पुतिन! पोलैंड का बड़ा खुलासा

Bankipur By-election: Nitin Nabin ने BJP प्रत्याशी Neeraj Sinha को बताया समर्पित कार्यकर्ता, दिया पूरा समर्थन

जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार, वकीलों ने दी इंटरनल ब्लीडिंग की दलील