कंगना को संजय राउत की दो टूक, कहा- ट्वीट करने के बजाय सबूत के साथ पुलिस के पास जाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय सबूतों के साथ पुलिस से संपर्क करना चाहिए और साबित करना चाहिए कि उन्होंने उन्हें (रनौत को) धमकी दी है। इससे पहले दिन में रनौत ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा था। राउत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेत्री का नाम लिए बिना कहा कि ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय किसी को सबूत के साथ पुलिस और सरकार से संपर्क करना चाहिए।’’ 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश