अठावले के प्रस्ताव को राउत ने किया खारिज, बोले- हमें मध्यस्थता की जरूरत नहीं

By अनुराग गुप्ता | Nov 19, 2019

मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामदास अठावले के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। राउत ने कहा कि रामदास अठावले राज्यमंत्री हैं। उन्हें अपने अधिकारों पर विचार करना चाहिए। उन्हें आप बढ़ाईये। शिवसेना इस देश की सबसे बड़ी पार्टी है और हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। इसके लिए किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं।

संजय राउत ने आगे कहा कि मैं एक बार फिर कहता हूं सरकार बनेगी और 170 विधायकों वाली बहुमत सरकार होगी। जब पत्रकारों ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान का जिक्र किया तो राउत ने कहा कि पवार साहब सही कह रहे हैं। सरकार तो हमें ही बनानी है। उसे गलत मत लीजिए। 

इसे भी पढ़ें: महीने भर बाद भी एक ही सवाल, कब और कैसे बनेगी महाराष्ट्र में सरकार?

इससे पहले संजय राउत ने एक बार फिर से ट्विटर के जरिए एक कविता पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अगर जिन्दगी में कुछ पाना हो, तो तरीके बदलो इरादे नहीं...! जय महाराष्ट्र। राजनीतिक विशेषज्ञ राउत द्वारा शेयर की गई इस कविता के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। लेकिन सवाल सिर्फ एक ही है कि प्रदेश को नया मुखिया कब और कैसे मिलेगा ?

प्रमुख खबरें

Health Tips: धुंधलापन और Dry Eyes सिर्फ थकान नहीं, आपकी Smoking Habit का है नतीजा, जानें पूरा सच

इजरायल ने सुरंग में सीमेंट भरकर किया पैक, Hamas के सरेंडर के साथ क्या गाजा में सबकुछ थम जाएगा?

Delhi-NCR बारिश: सिर्फ़ मॉनसून नहीं, Western Disturbance ने बढ़ाई आफत, Red Alert जारी

कलयुगी बेटी की खूनी साजिश! जयपुर में सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी की लालच में मां की हत्या की, 7 लाख की सुपारी देकर SUV से कुचलवाया