संजय राउत बोले, गोवा चुनाव में टीएमसी के आने से भाजपा को होगा फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने गोवा विधानसभा चुनाव से पहले ‘कांग्रेस विरोधी’ रुख अख्तियार करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आड़े हाथों लेते हुए रविवार को दावा किया कि तटीय राज्य में ममता बनर्जी नीत पार्टी की मौजूदगी से सबसे ज्यादा लाभ भाजपा को होगा। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने कहा कि टीएमसी कांग्रेस समेत अन्य दलों से ‘अविश्वनसीय नेताओं’ को शामिल कर रही है और ऐसा रवैया भाजपा से लड़ने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी को शोभा नहीं देता। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए अत्यधिक खर्च कर रही है और कई लोग कहते हैं कि पार्टी की ओर से खर्च किए गए धन का स्रोत कहीं और है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में दो जबकि गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में होंगे चुनाव, यह रहा पूरा कार्यक्रम

गोवा की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि सभी दलों ने राज्य को राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया है भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), आम आदमी पार्टी (आप), टीएमसी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चुनाव मैदान में हैं। राउत ने दावा किया, “ टीएमसी की गोवा में मौजूदगी से भाजपा को सबसे ज्यादा लाभ होगा।” राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बनर्जी अन्य दलों के ‘अविश्वसनीय नेताओं” को अपने दल में शामिल करा रही हैं। यह उनकी छवि के अनुकूल नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में