संजय राउत बोले- देश में महंगाई बड़ी समस्या, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री कुछ बोलने को तैयार नहीं

By अंकित सिंह | May 07, 2022

शिवसेना नेता संजय राउत ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने बताया कि देश में इस वक्त महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के लोग इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय राउत ने कहा कि देश की बड़ी समस्या महंगाई है लेकिन सत्ताधारी पार्टी के प्रमुक नेता प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री इस पर नहीं बोल रहे। उनके मुद्दे महाराष्ट्र और पंजाब पुलिस है। सिलेंडर के दाम, बेराज़गारी कितनी बढ़ गई। यूक्रेन-रूस अपना देख लेंगे उस पर बात करने की ज़रूरत नहीं है। आपको बता दें कि आज ही आम जनता को शनिवार की सुबह महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू तरल पेट्रोलियम गैस यानि की एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। दाम बढ़ने के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 999.50 रुपये में बिकेगी। बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत शनिवार से ही पूरे देश में लागू हो गई हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के बाद से राजनीतिक वार पलटवार का दौर जारी है। इन सबके बीच से इस मुद्दे को लेकर भी संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल