महाभारत जैसी लड़ाई लड़ने को तैयार उद्धव सेना, संजय राउत बोले- महाराष्ट्र की 1 इंच जमीन भी किसी को देंगे

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2022

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल भगत कोश्यारी और BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की तरफ से छत्रपति शिवाजी का जिस तरह से अपमान हुआ है उससे लोगों के मन में दुख है। उद्धव ठाकरे ने तो महाराष्ट्र के अभिमान के लिए बहुत बड़ी लड़ाई का ऐलान भी किया है। संजय राउत ने कहा कि हम ना शिवाजी महाराज का अपमान भूलेंगे, ना किसी की सुनेंगे और ना ही महाराष्ट्र की 1 इंच जमीन भी किसी को देंगे। इसके लिए अगर एक महाभारत जैसी लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो हम तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर बोले शरद पवार, उन्होंने सारी हदें पार कर दीं, राष्ट्रपति और पीएम को करना चाहिए हस्तक्षेप

उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को राज्यपाल बी एस कोश्यारी पर निशाना साधते हुए कहा, 'अमेजन का यह पार्सल (गवर्नर) वापस जाना चाहिए। वरना वापस भेज देना चाहिए। उन्होंने एक विरोध प्रदर्शन की धमकी देते हुए कहा, "जो लोग महाराष्ट्र से प्यार करते हैं, उन्हें एक साथ आकर राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump