शिवाजी की तुलना मोदी से करने वाली किताब पर अपना रुख स्पष्ट करें छत्रपति के वशंज: राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना करने वाली किताब को लेकर छिड़े विवाद के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि मराठा योद्धा के वंशजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें उनकी(शिवाजी की) तुलना मोदी से किया जाना पसंद है या नहीं। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को यह घोषणा करनी चाहिए कि उसका छत्रपति शिवाजी की तुलना मोदी से करने वाली किताब से कोई लेना-देना नहीं है।

‘आज का शिवाजी: नरेंद्र मोदी’ किताब भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने लिखी है। राज्य की महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने इस पुस्तक की निंदा की है। राउत ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं शिवाजी के वंशज संभाजी राजे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी के वशंजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें उनकी (शिवाजी) तुलना मोदी से किया जाना पसंद है या नहीं। इस किताब को लेकर छत्रपति शिवाजी के वशंजों को भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: संजय राउत ने सीएए प्रदर्शनकारियों से कहा- महाराष्ट्र का सबक है ‘डरो मत’

संभाजी राजे ने भाजपा प्रमुख अमित शाह से रविवार को मांग की थी कि वे भाजपा के दिल्ली कार्यालय से प्रकाशित इस किताब पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं। महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने गोयल के खिलाफ किताब में मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करके लोगों की भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने की शिकायत रविवार को नागपुर में दर्ज करवाई थी।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास