संजय राउत ने सीएए प्रदर्शनकारियों से कहा- महाराष्ट्र का सबक है ‘डरो मत’

sanjay-raut-told-caa-protesters-daro-mat-maharashtra-is-lesson
[email protected] । Jan 5 2020 11:10AM

शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन करती है और देश के लिए महाराष्ट्र का ‘‘सबक’’ है कि ‘‘भयभीत मत होइए।’’

मुम्बई। शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन करती है और देश के लिए महाराष्ट्र का ‘‘सबक’’ है कि ‘‘भयभीत मत होइए।’’ राउत यहां विवादास्पद कानून पर आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे जिसका आयोजन जमात-ए-इस्लामिक हिंद और एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने किया था।

इसे भी पढ़ें: विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलने पर बोले राउत, हमारे पास सीमित विकल्प थे

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के पक्ष में है।’’ उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में हार को भाजपा अब भी नहीं पचा पा रही है। राउत ने कहा, ‘‘वे अब तक दुख में हैं और हमें उन्हें और दुख देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश को सबक दिया है कि डरो मत।’’

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के बंगले पर सियासत, दीवारों पर लिखा- ''फडणवीस रॉक्स''

उनका इशारा संभवत: भाजपा से संबंध तोड़कर राज्य में कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की तरफ था। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश को रास्ता दिखाया है। देश हमारा धर्म है। हम सबको एकजुट होना चाहिए और इसी से वे (भाजपा) डरे हुए हैं।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़