संजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी पर साधा निशाना, बोले- भाजपा की खातिरदारी में लगे हैं

By अनुराग गुप्ता | Mar 25, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों के बाद से प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। इसी बीच शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने राज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बहुत व्यस्त हैं क्योंकि वह भाजपा नेताओं की खातिरदारी में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मौजूदा हालातों के बीच में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलना चाहते थे लेकिन राज्यपाल मुंबई में नहीं है। जिसकी वजह से मुलाकात नहीं हो पाई और संजय राउत भड़क गए। 

इसे भी पढ़ें: रश्मि शुक्ला ने अनुमति के बिना फोन टैप किए, आव्हाड बोले- मंत्रिमंडल की बैठक में प्रकट की गई नाराजगी 

पूरे मामले की हो जांच

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी। देशमुख ने ट्वीट कर जानकारी कि, ‘‘मैंने माननीय मुख्यमंत्री से मेरे खिलाफ परमबीर सिंह के आरोपों की जांच कराने का आदेश देने की मांग की है ताकि स्थिति साफ हो। अगर माननीय मुख्यमंत्री जांच का आदेश देते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा। सत्यमेव जयते।’’

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव