Maharashtra Political Crisis पर आया संजय राउत का बयान, कहा- शिंदे की जाने वाली है कुर्सी

By रितिका कमठान | Jul 03, 2023

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलट फेर के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने दावे को दोहराते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद अब यहां फिर से एक नया राजनीति घटनाक्रम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

बीजेपी पर लगाया आरोप

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को तोड़ रही है लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। महाराष्ट्र में हम एकजुट होकर लड़ेंगे।'' चौंकाने वाली बात है कि पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अब उन नेताओं ने राजभवन में शपथ ले ली है।'' उन्होंने कहा, "आज मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। एकनाथ शिंदे को हटाया जा रहा है। एकनाथ शिंदे और 16 विधायक अयोग्य घोषित होने जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल करना एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद खोने की प्रक्रिया की शुरुआत है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। इसकी शुरुआत अजित के उपमुख्यमंत्री बनने के साथ हो गई है। अब एकनाथ के विधायकों को भी जल्द ही अयोग्य घोषित किया जाएगा। राउत ने यह भी कहा कि राकांपा का सरकार में शामिल होना और पार्टी में बगावत कोई राजनीतिक भूकंप नहीं है।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रपति मुर्मू ने PM Modi को दी बधाई, कहा- आपके Governance में दूरगामी प्रगति हुई

Alpha Teaser Out! बाइक स्टंट करती दिखीं आलिया भट्ट, विलेन नहीं बल्कि पिता बने बॉबी देओल

Reliance और Meta की मेगा डील! Jamnagar में बनेगा भारत का सबसे एडवांस AI डेटा सेंटर

अपाचे पर हमले का अमेरिका ने लिया बदला, Iran के एयर डिफेंस को किया तबाह!