ट्रेन मार्ग परिवर्तन पर संजय राउत ने पीयूष गोयल पर तंज कसा, NCP ने दिखाया नरम रुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

मुंबई। वसई रोड-गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन का मार्ग परिवर्तित कर उसे ओडिशा के रास्ते भेजे जाने को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल पर तंज कसते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उनका अनुरोध बस इतना है कि प्रवासी श्रमिकों को ले जाने वाली ट्रेनें घोषणा के मुताबिक अपने गंतव्य तक पहुंचे। हालांकि, शिवसेना की गठबंधन सहयोगी राकांपा ने अलग रुख अपनाया है और कहा है कि गोयल और उनका मंत्रालय दबाव में है और उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई वसई रोड-गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन जो 21 मई को पालघर से रवाना हुई थी लेकिन उस मार्ग पर अधिक रेलगाड़ियां चलने की वजह से उसका मार्ग परिवर्तित कर उसे ओडिशा के रास्ते भेजा गया। यह ट्रेन ढाई दिन बाद गोरखपुर पहुंची जबकि इसे करीब 25 घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाना चाहिए था। श्रमिक स्पेशल ट्रेन को लेकर राजनीतिक खींचतान के बीच गोयल ने रविवार रात को कहा, “हम महाराष्ट्र को 125 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।” रेल मंत्री ने ट्वीट किया, “चूंकि आपने कहा कि आपके पास एक सूची तैयार है इसलिए मैं आपसे सभी सूचनाएं अगले घंटे में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को उपलब्ध कराने का आग्रह करता हूं जैसे कि ट्रेन कहां से चलेगी, ट्रेनों के मुताबिक यात्रियों की सूची, उनका चिकित्सीय प्रमाण-पत्र और ट्रेन कहां जाएगी आदिताकि हम ट्रेनों के समय की योजना बना पाएं।”

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को वीडियो लिंक के माध्यम से शपथ दिलानी चाहिए: प्रियंका चतुर्वेदी

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी