'अमित शाह मराठियों के सबसे बड़े दुश्मन', Sanjay Raut बोले- शिवसेना को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये हुए खर्च

By अंकित सिंह | Feb 20, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। पिछले साल शिवसेना के भीतर हुए विभाजन के बाद से सबसे बड़ा सवाल यही था कि असली शिवसेना किसके पास है? चुनाव आयोग ने इस बात का भी निर्णय कर दिया है। चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना और पार्टी का चुनाव चिन्ह सौंप दिया। इसके बाद से उद्धव ठाकरे और उनके करीबी जबरदस्त तरीके से भाजपा पर हमलावर है। इन सबके बीच संजय राउत ने साफ तौर पर दावा किया है कि शिवसेना को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने अमित शाह को महाराष्ट्र और मराठों का दुश्मन नंबर एक भी बताया है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनाव में 150 सीट जीतने पर काम कर रहे हैं: Fadnavis

इससे पहले संजय राउत ने दावा किया था कि शिवसेना पार्टी के नाम एवं निशान ‘तीर-धनुष’ को ‘‘खरीदने’’ के लिए अब तक ‘‘2000 करोड़ रुपये का सौदा’’ हुआ है। राउत ने एक ट्वीट में दावा किया कि 2000 करोड़ रुपये का शुरुआती आंकड़ा है और यह बात शत-प्रतिशत सच्ची है। उन्होंने संवाददाताओं से यह भी कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के करीबी एक बिल्डर ने उन्हें यह बात बतायी है। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि उनके दावे के पक्ष में सबूत हैं जिसे वह शीघ्र ही सामने लायेंगे। 

प्रमुख खबरें

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार