महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनाव में 150 सीट जीतने पर काम कर रहे हैं: Fadnavis

Fadnavis
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव में 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव में 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा की नागपुर इकाई के कार्यकारी निकाय की बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की महा विकास आघाड़ी सरकार घर से काम करती थी और भ्रष्टाचार में लिप्त थी।

भाजपा मुख्यमंत्री रहते ठाकरे पर नियमित रूप से आरोप लगाती रही कि वह कोविड ​​-19 महामारी, उसके बाद लागू लॉकडाउन और किसानों को भारी बारिश से होने वाली परेशानियों को लेकर दबाव डालने के बावजूद, शायद ही कभी मुंबई से बाहर निकले। फडणवीस ने दावा किया कि हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान लोगों से मिलना जारी रखा और पिछले साल जून में सरकार बदलने से राज्य में विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा, “हम विधानसभा चुनाव में (288 सीटों में से) 150 से अधिक सीटें जीतने के लिए काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार उन्मूलन से लोगों को राहत मिली है। केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को राहत मिली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़