महाराष्ट्र में गर्माया पत्र लीक मामला, संजय राउत की चेतावनी, किसी ने राष्ट्रपति शासन की बात सोची तो...

By अनुराग गुप्ता | Mar 22, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर लीक मामले में जांच की बात कही। उन्होंने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने तय किया है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगे हैं, उनमें तथ्य नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्होंने इन मामलों की जांच कराए जाने की बात कही है तो इसमें गलत क्या है ?

शिवसेना सांसद ने कहा कि अगर सरकार जांच की चुनौती को स्वीकार करती है तो फिर इस्तीफे का मुद्दा बार-बार क्यों उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोप सभी नेताओं के ऊपर लगते रहे हैं। अगर ऐसे ही सबका इस्तीफा लेने बैठे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है 

राउत की चेतावनी

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में शिवसेना सांसद राउत ने कहा कि अगर कोई भी महाराष्ट्र में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की बात कर रहा है तो मैं उनको चेतावनी देना चाहता हूं। क्योंकि आप खुद उस आग में जल जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Iran के एक-दो ठिकाने और बाकी! Mojtaba Khamenei ने तेवर पर Donald Trump की चेतावनी

चेन्नई ओपन में Vaishnavi, Sahaja और माया को मिला वाइल्ड कार्ड प्रवेश

1 November History: 1984 में भड़के सिख विरोधी दंगे, ऐश्वर्या राय का हुआ था जन्म

अहोई अष्टमी 2026 पर शाम 5:36 से पूजा का शुभ मुहूर्त, 6 बजे तारों को दें अर्घ्य