संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ के 24 मई को सेवानिवृत्त होने पर न्यायमूर्ति शील नागू को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता