IND vs SL: Sanju Samson ने टी20 एशिया कप 2025 में जड़े 6 छक्के, एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

By Kusum | Sep 26, 2025

दुबई में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस गंवाकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का सबसे हाईएस्ट स्कोर 202 रन बनाए। वहीं इस दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कमाल कर दिया। दरअसल, नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए संजू ने तीन छक्के जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था।

संजू टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में 6 छक्के जड़ चुके हैं। इस तरह वह एमएस धोनी को पछाड़ने में कामयाब रहे हैं। दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत भी कुछ-कुछ मैच टी20 एशिया कप के खेले हैं, लेकिन वे एक भी छक्का नहीं जड़ पाए थे। एमएस धोनी ने टी20 एशिया कप 2016 में कुल 4 छक्के जड़े थे, जबकि 2025 के सीजन में संजू सैमसन 6 छक्के जड़े चुके हैं। सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ 23 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

वहीं संजू भारत के तीसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक टी20 टूर्नामेंट में 6 छक्के जड़े हैं। एमएस धोनी ने ये करिश्मा टी20 वर्ल्ड कप 2009 में किया था, जबकि पंत ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में 6 छक्के जड़े थे। हालांकि, टी20 एशिया कप में 5 या इससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले सैमसन इकलौते भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।  

प्रमुख खबरें

7 साल पीछे चलने वाले देश में अचानक गूंजा वंदे मातरम, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे मोदी, Video वायरल

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन के खिलाफ़ FIR दर्ज, एक्ट्रेस से सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद! जानें क्या है पूरा मामला

New Year 2026 Vacation Plan: नए साल की छुट्टियों में घूमने के लिए बनाएं प्लान, यहां देखें बेस्ट डेस्टिनेशन

140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं...इथियोपिया की संसद में PM मोदी का संबोधन