Kerala Cricket League: संजू सैमसन पर बरसा खूब पैसा, नीलामी में सबसे मंहगे खिलाड़ी बने

By Kusum | Jul 05, 2025

केरल के स्टार क्रिकेट संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने उन्हें 26.60 लाख रुपये मेंअपने साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वह लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सैमसन का बेस प्राइस 3 लाख रुपये था। कोच्चि ने उन्हें रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा। फ्रेंचाइजी ने 50 लाख के पर्स में से आधे से ज्यादा रकम सैमसन पर ही खर्च कर दी। 

पिछले साल सैमसन को केरल क्रिकेट लीग का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया था। हालांकि, इंटरनेशनल मुकाबलों के चलते वह पहले सीजन में कोई मैच नहीं खेले थे। सैमसन को आखिरी बार आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। 18वें सीजन में चोट के कारण उन्होंने सभी मुकाबले नहीं खेले थे। ऐसे में रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली थी। संजू ने इस सीजन 9 मुकाबलों में करीब 36 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए थे। 

सैमसन केरल के साथी विष्णु विनोद को दूसरी सबसे ऊंची बोली मिली। एरीज कोल्लम ने विष्णु विनोद को 13.8 लाख रुपये में खरीदा। केरल के लिए पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर खेलने वाले अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना को एलेप्पी रिपल्स ने 12.4 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 

प्रमुख खबरें

कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार आम बात थी: उत्तराखंड के CM धामी ने फंड की बर्बादी रोकने के लिए PM मोदी की DBT की तारीफ़ की

Signature Forgery केस में CID का बड़ा एक्शन, Abhishek Banerjee के Kolkata आवास पर पहुंची टीम।

Mamata Banerjee को बड़ा झटका, 20 सांसदों की बगावत, Lok Sabha में दावा- हम ही असली TMC

South Korea: पूर्व राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol को 30 साल जेल, Martial Law के लिए रची थी Drone की साजिश