वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन का छलका दर्द, कहा- 'भारत में क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण'

By Kusum | Aug 02, 2023

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत उन्होंने खुद को एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) और वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए साबित किया है। लंबे समय बाद उनकी टीम में वापसी हुई। लेकिन उन्होंने दूसरे वनडे में निराशाजनक प्रदर्शन किया। फिर तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में उन्होंने आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बातचीत करते समय संजू का दर्ज छलक आया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण है।  

वहीं विंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जिसमें उन्होंने चार छक्के और दो चौके भी जड़े। अपनी पारी के बारे में सैमसन ने कहा, "मैदान पर थोड़ा समय बिताना काफी अच्छा लगता है। मेरे पास अलग-अलग गेंदबाजों के लिए अलग योजनाएं थीं। मैं अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहता था और गेंदबाजों की लेंथ पर हावी होना चाहता था।" 

3 अगस्त से IND vs WI T20 सीरीज का आगाज 

 बहरहाल, मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने 200 रनों से ज्यादा के अंतर से मुकाबले को अपने नाम किया। वहीं अब वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन अगस्त से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। जबकि विंडीज ने सीरीज के लिए अपनी टीम में निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर को मौका दिया है।  

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार